
आरा के भोजपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां सोन नदी में नहाने गए 4 बच्चों की मौत डूबने से हो गई। जिसके बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा है। सभी बच्चे नूरपुर गांव के रहने वाले थे। और सुबह 10 बजे नहाने गए थे। नदी में बड़े से गड्ढे में डूबने से चारों बच्चों की मौत हुई।
भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में सोन नदी में सुबह 6 दोस्त नहाने के लिए गए थे। इस दौरान दो दोस्त नदी किनारे बैठ गए। जबकि 4 बच्चे नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसी दौरान एक बड़े गड्ढे में डूबने से चारों की मौत हो गई। मृतकों में 12 साल का अमित कुमार, 8 साल का रोहित कुमार 10 साल का शुभम कुमार और 9 साल का रोहित कुमार शामिल है। शुभम और रोहित दोनों चचेरे भाई है।
बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कआई परिवारों का चिराग बुझ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
धमाकेदार ख़बरें
