मुजफ्फरनगर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निरीक्षण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कल जनपद मुजफ्फरनगर में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को सुकशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा प्रशानिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बाह्य रोगी वार्डों, एमरजेंसी वार्ड एवं अन्य स्थानों का की साफ-सफाई एवं समय से चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए बनाए गए ड्यूटी प्वाइंट, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार मय सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।