प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानसठ थाना क्षेत्र में ग्राम अहरोडा के पूर्व प्रधान की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक के शव को भी जलाने का प्रयास किया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक पूर्व प्रधान का नाम मांगेराम बताया जा रहा है।
उधर, घटना की सूचना पाते ही पुलिस अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक पूर्व प्रधान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी। मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गए है, जहां उनकी ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।