मुज़फ्फरनगर । गन्ना मूल्य वृद्धि न होने पर किसान नेता विनित त्यागी के नेतृत्व में गांव नावला से गन्ना यात्रा निकाली गई। किसानों ने हाइवे पर बने नावला गेट के समीप स्थित मंदिर के सामने गन्ना जलाते हुए दीपक के रूप में भगवान को समर्पित किया। दो किसानों के द्वारा मुंडन भी कराया गया। किसानों ने मंदिर में पहुंच कर गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए सरकार को सतबृद्धि देने की कामना की। किसान नेता विनित त्यागी ने बताया कि 18 जनवरी को गांव नावला से शिव चौक तक गन्ना यात्रा निकाली जाएगी।
किसान नेता विनित त्यागी ने कहा कि गन्ना मिल को चलते हुए दो माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन सरकार के द्वारा गन्ना मूल्य वृद्धि नहीं गई है। जिस कारण किसान काफी परेशान है। ऐसे में देश और प्रदेश का राजा कैसे संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 दिनों से लगातार इन सर्द रातों में कलेक्ट्रेट पर रात दिन किसान डटे हुए हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। सरकार मिल मालिकों के दबाव में अभी तक मूल्य ही घोषित नहीं कर पाई।
किसानो को यही नहीं पता की है जो गन्ना बेच रहा है उसका मूल्य क्या है वहीं दूसरी ओर कोल्हू में 400 रुपए कुंतल से ऊपर गन्ना बिक रहा है। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी तक रोज हम नावला से चलकर हाईवे पर नावला गेट के सामने मंदिर में एक दिया प्रभु के चरणों में घी का दूसरा गन्ने का दिया प्रभु के चरणों जलाएगे। इस दौरान जितेंद्र त्यागी, राजेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी, मांगे त्यागी, बिट्टू त्यागी, विनीत त्यागी, पवन त्यागी, नाजिम त्यागी, जितेंद्र, सचिन, रिशिपाल त्यागी, श्याम त्यागी, तरुण त्यागी, तनवीर व प्रवेज त्यागी, चारु त्यागी आदि किसान मौजूद रहे।