नई दिल्ली। डायबिटीज मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को जीवनभर कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जिसके कारण बीमार होने का खतरा रहता है। डॉक्टर्स अक्सर मधुमेह मरीजों को लो ग्लाइसिमेक इंडेक्स फूड का सेवन करने की सलाह देते हैं। साथ ही मरीजों को मीठा खाने से मना किया जाता है। खासतौर पर शक्कर को बिल्कुल ही बंद कर दिया जाता है। ऐसे में अन्य विकल्प गुड़ और शहद का सेवन लोग करते हैं। अब सवाल है कि दोनों में से कौन सबसे अधिक हेल्दी है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
अधिकतर लोग गुड़ को चीनी से अधिक हेल्दी समझते हैं। बता दें डायबिटीज रोगियों को गुड़ के सेवन से बचना चाहिए। इससे इंसुलिन का स्तर प्रभावित होता है। दरअसल शक्कर और गुड़ गन्ने से प्राप्त होते हैं। दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। वहीं मधुमेह मरीजों को अपने आहार में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पदार्थ को शामिल करना चाहिए।
शहर एक नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट है। यह मधुमेह मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक रिसर्च में पता चला है कि ब्लड शुगर के लेवल पर शहद का प्रभाव अधिक हेल्दी होता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।
गुड़ और शहद ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाते हैं। शहद का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए लाभदायक हो सकता है। गुड़ में मैग्रीशियम, कॉपर और आयरन होता है। वहीं शहद में विटामिन बी, विटामिन सी और पोटैशियम होता है, जो गुड़ से अधिक फायदेमंद है। इसलिए मधुमेह मरीजों को शहद का सेवन करना चाहिए।