मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के युवा नेता बलराम सिंह को संगठन में बडी जिम्मेदारी दी गई है। भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने बलराम सिंह को भाकियू की युवा इकाई का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
भारतीय किसान यूनियन की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने बलराम सिंह पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नुमाइश कैम्प को संगठन में उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए मुजफ्फरनगर महानगर का युवा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। कपिल सोम ने आशा जताई कि वह संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर बलराम सिंह ने जिलाध्यक्ष युवा कपिल सोम तथा संगठन के बडे नेताओं का आभार व्यक्त किया। बलराम सिंह ने विश्वास दिलाया कि वह संगठन के प्रति हमेशा तत्पर रहेंगे ओर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहेंगे।
बलराम सिंह ने कहा कि टिकैत परिवार में उनकी आस्था और विश्वास है जो कार्यभार उन्हें दिया गया है, वह तन मन धन से इसका पालन करेंगे।