प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसी कलॉ में आज दोपहर हाल ही में ग्राम प्रधान का चुनाव जीते प्रत्याशी तथा विपक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव तथा फायरिंग हुई। इस दौरान खुलेआम हथियार लहराए गए। संघर्ष में कईं लोग घायल हो गए। नीचे क्लिक कर देखें वीडियो

सोमवार को दोनों पक्षों के बच्चों के बीच विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव व एक दर्जन से अधिक गोलिया चली, जिसमे शहजाद गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पहुची थाना पुलिस ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्र के अन्य थानों रतनपुरी, बुढ़ाना, भौराकलां पुलिस भी मौके पर पँहुची तथा स्थिति को काबू में किया।

घायल शहजाद को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया तथा उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों पक्षो के एक दर्जन से अधिक लोगो को हिरासत में लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग अपने अपने लोगों को छुड़ाने के लिए थाने पर डेरा जमाए थे। थाने पर किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नही दी गई है। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों की गर्मागर्मी हुई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।