मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी व किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर आगामी 22 अक्टूबर को लखनऊ में पंचायत करेगी। जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से हजारों किसान प्रतिभाग करेगें।
क्षेत्र के गांव खामपुर में पूर्व प्रधान शहजाद के आवास पर आयोजित भाकियू तोमर की सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू तोमर दस माह से लडाई लड रही है, परंतु फिर भी कोई सुनवाई नही हो रही है। थाने, तहसील व विधुत विभाग के कार्यालय भष्ट्राचार के अड्डे बने हुए है। अधिकारी बेलगाम हो रहे है। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू तोमर आगामी 22 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गन्ना शोध संस्थान डालीबाग में पंचायत करेगी। जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से भारी संख्या में किसान प्रतिभाग करेगें।
पंचायत में सरकार से गन्ना का भाव 450 रुपये कुंतल, सम्पूर्ण कर्जमाफी, भष्ट्राचारी, बढती महंगाई आदि समस्याओं के समाधान की मांग की जायेगी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में 21 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का आह्वान किया। जहां से उनका काफिला रेल के द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होगा। कार्यक्त्रम की समाप्ति पर संजीव तोमर ने पूर्व प्रधान शहजाद को भाकियू तोमर का सहारनपुर मंडल युवा मोर्चे का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान मुख्य रुप से पवन त्यागी, हाजी जान मोहम्मद, अजय त्यागी, साजिद अली, नवाब प्रधान, अयुब मार्शल, अलीशान, रियासत, कामिल, इस्राइल, जुल्फिकार, ईनाम, जिशान, सादिक, दिलशाद, सकील, शकील आदि मौजूद रहे।

a href=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”>