मुजफ्फरनगर. अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण से प्रेरणा पाकर शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ में पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 108 फ़ीट ऊंची विशाल प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। मंत्रोच्चार के बीच संतों और अन्य गण्यमान्य लोगों ने भूमि पूजन किया। योगिनी साध्वी माताराज नंदेश्वरी की पुस्तक श्री बजरंग संहिता का विमोचन किया गया।
मुख्य अथिति विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेशचंद ने कहा कि समाज राष्ट्र संस्कृति हित में असुर शक्तियों का दमन करना ही सर्वोत्तम उपाय है। मानव कल्याण भाई के लिए श्रीराम का जीवन व दृष्टिकोण प्रेरणा स्रोत रहा है। धर्म संस्कृति व चरित्र बल पर श्री राम को प्राप्त किया जा सकता है। देश समाज मानव कल्याण के लिए जीवन में अधिकता होनी चाहिए। श्रीराम ने मानव रूपी शरीर में प्रकट होकर भारत भूमि को धन्य किया है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना एक सुखद अहसास है। यह कार्य राजनीति से ऊपर उठकर है।
महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज ने कहा कि सुखदेव ऋषि की तपोभूमि पर भगवान श्री राम की प्रतिमा की स्थापना एक जन कल्याण होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, कार्यक्रम संयोजक जोगेन्द्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुधीर सैनी, अमित राठी, साध्वी कमलेश, साध्वी निर्मला, साध्वी ममता त्यागी, साध्वी कमलेश भारती, मनोहर शर्मा, पंकज माहेश्वरी, पं. रामकुमार शर्मा, पं. शिवनारायण शास्त्री, पं. कपिल शास्त्री आदि मौजूद रहे।
महाशक्ति सिद्ध पीठ में हनुमान संग्रह पुस्तक का विमोचन करते अतिथि व संत।