मेरठ। नगर निगम ने बकाया वसूली को लेकर अब तक की बड़ी कार्रवाई की। फिल्मिस्तान समेत तीन प्रतिष्ठान सील कर दिये गए। दो से लाखों की वसूली की गई।
नगर निगम ने बुधवार को बकाया वसूली अभियान के तहत फिल्मिस्तान सिनेमा को 8,22,387 रुपए बकाया होने पर सील कर दिया। इसी तरह खैरनगर में शब्बीर अहमद के 15 दुकानों के कॉन्प्लेक्स को भी चार लाख से अधिक बकाये पर सील किया। देव नगर में गंगा बाथ सेनेटरी पर भी सील लगा दी गई।
वहीं सोतीगंज में सविता गुप्ता के प्रतिष्ठान से पांच लाख 51 हजार से अधिक और देव नगर में रवि प्रकाश क्लीनिक से एक लाख 27 हजार से अधिक का चेक के माध्यम से वसूली की गई। नगर निगम ने बकाया वसूली अभियान के तहत लगातार सील और तालाबंदी की कार्रवाई कर रहा है। इसके तहत बुधवार को पांच प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।