मुजफ्फरनगर। शहर को लोगों के लिए राहत की बडी खबर है। शहर में करीब डेढ करोड रुपये की लागत से पानी की नई टंकी का निर्माण होगा, जिसके चलते शहर की कईं कालौनियों के लोगां को बडी सुविधा मिलेगी।
शहर की आदर्श कॉलोनी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित चली आ रही थी। यहां सबसे बड़ी समस्या सड़कों और पानी की थी। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि शहर में मिली होने के बाद भी यह कॉलोनी सरवट गांव में आती थी। नगर पालिका यहां कोई काम नहीं करा सकती थी।
सीमा विस्तार में सरवट गांव शहर में शामिल हुआ तो यह कॉलोनी अपने आप ही शहर का हिस्सा बन गई। यहां गलियों में पाइपलाइन बिछी नहीं होने से अधिकतम लोगों ने सबमर्सिबल से पानी की व्यवस्था कर रखी है। अब यहां देवपुरम में ओवरहेड टैंक बनने जा रहा है।
शुक्रवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप इसका शिलान्यास करेंगी। क्षेत्रीय सभासद हिमांशु कौशिक ने बताया कि इस ओवरहेड टैंक के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ खर्च आएगा। जल्द ही यहां से आदर्श कॉलोनी, देवपुरम, सुभाषनगर, लालबाग आदि क्षेत्र को पानी मिल पाएगा। यहां टंकी के बनने से आम जनता की बड़ी मांग पूरी होगी।