सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। दीपावली तथा अन्य त्यौहारों के मद्देनजर परिवहन निगम ने बडी तैयारी की है, ताकि त्यौहारी सीजन में रोडवेज बसों में लोगों का सफर ओर आसान हो।
सहारनपुर परिवहन निगम रीजन के छह डिपो से 621 बसों का बेड़ा है। दीपावली का त्योहार नजदीक है। इसको देखते हुए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाएगा। सहारनपुर डिपो से 110, मुजफ्फरनगर से 100, छुटमलपुर-खतौली से 55-55 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। 15 नवंबर तक बसों का संचालन होगा।
सहारनपुर डिपो से दिल्ली-कौशांबी-हरिद्वार, सहारनपुर-आगरा, सहारनपुर-बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर पांच-पांच, दिल्ली-कौशांबी-देहरादून पर 10, दिल्ली-लोनी मोड़-सहारनपुर पर 20, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ पर 15 और सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 25-25 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
मुजफ्फरनगर डिपो से दिल्ली-लोनी मोड़-सहारनपुर, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ, सहारनपुर-आगरा, मुजफ्फरनगर-शामली-लोनी मोड़-दिल्ली मार्ग पर 10-10, दिल्ली-कौशांबी-देहरादून, हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर 15-15 और दिल्ली-कौशांबी-हरिद्वार मार्ग पर 30 बसें।
छुटमलपुर डिपो से दिल्ली-कौशांबी-देहरादून मार्ग पर 10, दिल्ली-कौशांबी-हरिद्वार, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ मार्ग पर पांच-पांच, दिल्ली-लोनी मोड़-सहारनपुर, सहारनपुर-आगरा मार्ग पर तीन-तीन, सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर 13, सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 14 और सहारनपुर-बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर दो बसें अतिरिक्त लगाएंगी।
खतौली डिपो से दिल्ली-कौशांबी-हरिद्वार मार्ग पर 25, दिल्ली-कौशांबी-देहरादून पर 15 और दिल्ली-कौशांबी-कोटद्वार पर 10 और हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर पांच बसें अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी।