मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं में कमी से जूझते जिले के लोगों के लिए बडी खुशखबरी है। जिले में 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा, जिसके लिए करीब 23 करोड रुपये की धनराशि खर्च होगी।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सौ बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव भी पास हो गया है। इसमें आईसीयू से लेकर कई अत्याधुनिक सुविधाएं दी मिलेगी। इस अस्पताल का निर्माण 4500 स्क्वायर मीटर जगह में होगा।

जिला चिकित्सालय परिसर में करीब 4500 स्क्वायर मीटर जमीन पर सौ बेड वाला अस्पताल (क्रिटिकल केयर ब्लॉक) बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है।

क्रिटिकल केयर ब्लॉकर में आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड, हाई डिफेंसिव यूनिट, वेंटिलेटर के साथ हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इसके लिए 4500 हजार स्क्वायर मीटर जमीन की जरूरत है। जिसकी लागत करीब 23 करोड़ रुपये है।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शासन की ओर से जिला चिकित्सालय परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का प्रस्ताव पास किया गया था।

अस्पताल में इसके लिए फिलहाल जगह का चयन नहीं हुआ है। जिसकी जानकारी शासन को दे दी गई है। अब इसके लिए दूसरी जगह तलाश की जाएगी। शासन के आदेश अनुसार ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा।