मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा फ्लाई ओवर के पास से हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। उसका साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेडी निवासी गगन त्यागी अपने साथी धुव के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर किसी काम से आ रहा था। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र हाइवे पर भोपा फ्लाई ओवर के पास हरियाणा रोडवेज बस ने उनकी बाइक मंे टक्कर मार दी। हादसे में गगन त्यागी की मौके पर मौत हो गयी। उसका साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसके भाई वर्शित त्यागी ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।