भारतीय जनता पार्टी के दो दिग्गज दोबारा गिनती में पराजित हो गए। वार्ड 33 पर भाजपा के वरिष्ठ नेता यशपाल पंवार दोबारा गिनती में 762 मतों से हार गए। यहां रिहान को विजयी घोषित किया गया। वार्ड 42 से रालोद प्रत्याशी गुड्डू तोमर की शिकायत पर दोबारा हुई मतगणना में वीरपाल निर्वाल 159 वोटों से हार गए । इस पर रालोद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है।

जिले में पंचायत चुनाव के लिए थकाऊ मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी पाबंदी के चलते गुपचुप खुशी मना सके। जिला पंचायत में भाजपा की वंदना वर्मा व श्रीभगवान शर्मा विजयी रहे । रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी को पराजय का सामना करना पड़ा।

वार्ड 26 से भाजपा प्रत्याशी भाई विजय चौधरी विजयी रहे। जिला पंचायत वार्ड नम्बर 12 पर चंद्रशेखर रावण की पार्टी के समर्थित प्रत्याशी अमरकान्त उर्फ चीकू विजयी हुए। वार्ड नंबर 23 से लोकदल प्रत्याशी गज्जू पठान विजयी हुए हैं।

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चरथावल अनिल त्यागी बेहड़ी, रोहाना से बीडीसी प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 18 से सतेंद्र कुमार बालियान विजयी हुए। वार्ड 13 गुड्डी त्यागी पत्नी डॉ विपिन त्यागी विजयी रहे। कुलदीप कुमार (रालोद) 6400 वोट से विजयी हुए। वार्ड 34 से रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी वंदना वर्मा के मुकाबले जिला पंचायत चुनाव हारे। बसपा छोड़ रालोद से वार्ड 30 से चुनाव लड़े पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम भी चुनाव हारे। रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी दमदार उपस्थिति दर्ज कराकर चुनाव हार गये।

वार्ड 21 पर प्रमोद कुमार भाजपा को 9869 वोट लेकर कुलदीप कुमार रालोद 8454 वोट को पराजित कर चुनाव जीते। वार्ड नंबर 24 से भाजपा के प्रत्याशी रामनाथ ठाकुर 1701 वोटों से जीते हैं। जिला पंचायत सदस्य वार्ड 14 से विकास शर्मा लगभग 1000 वोटों से विजय हुए। वार्ड 26 से भाजपा प्रत्याशी विजय चौधरी विजयी रहे। जिला पंचायत सदस्य वार्ड 12 में अमरकांत कुल 328 वोटों से विजय हुए। वार्ड नंबर 41 से समाजवादी पार्टी की जरीन भाभी नियाज हैदर विजयी हुई हैं।