बता दें कि मंगलावर सुबह 11:30 पर वह मुजफ्फरनगर में एटूजेड कॉलोनी स्थित केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के आवास पर पहुंचेंगे। जिसके बाद 12 बजकर 15 मिनट पर सोरम स्थित जिला पंचायत प्रत्याशी सम्राट बालियान के आवास पर पहुंचेगे। 12 बजकर 30 मिनट पर सोरम में ही कपिल बालियान के आवास पर जाएंगे। ठीक 1 बजे भोपा रोड़ स्थित गांधी नगर में नितीश मलिक के आवास पर पहुंचकर जाएगें।

जिसके बाद 2 बजकर 30 मिनट पर ब्रहमपुरी स्थित पूर्व जिला मंत्री स्व. प्रवीण शर्मा के आवास पर पहुंचेंगे। ठीक चार बजे प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर जाएंगे। जहां गन्ना मिल कॉलोनी चीनी मिल रोड़ ननौता में राज्यमंत्री स्व. विजय कश्यप के स्थित आवास पर परिजनों से मिलकर ढ़ांढस बधाएंगे।

जिसके बाद 4 बजकर 45 मिनट पर देवबंद में गन्ना मिल कॉलोनी से प्रस्थान कर 5 बजकर 30 मिनट पर शामली में जिला उपाध्यक्ष स्व. अजय संघल के आवास पर जाएंगे। ठीक 6 बजे शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के पास स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष व पार्षद स्व. राकेश गर्ग के आवास पर जाकर परिजनों का हाल-चाल जानेंगे। 6 बजकर 30 मिनट पर कैराना रोड़ स्थित पूर्व जिला मंत्री स्व. चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा के आवास पर जाएंगे। जिसके बाद 7 बजे बड़ौत स्थित सहेंद्र रमला के कैंप कार्यालय जाएंगे तथा 7 बजते ही बड़ौत से प्रस्थान कर ठीक 8 बजकर 30 मिनट पर यूपी सदन नई दिल्ली पहुंचें।