मुजफ्फरनगर। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के सरवट के बूथ संख्या 138 पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित भगवान शर्मा ने मोहित बेनीवाल का अपने आवास पर पटका व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

रविवार को मौहल्ला बचन सिंह कालोनी स्थित जिला पंचायत सदस्य पंडित भगवान शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का जुलूस के रूप में ढोल के साथ स्वागत किया। इस मौके पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम गौतम, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, चरथावल प्रमुख अक्षय पुंडीर, बघरा ब्लाक प्रमुख गौरव पंवार, भाजपा जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, संजय चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, सोहनवीर सिंह, सुशील त्यागी, रजत धीमान, बालेंद्र वर्मा, किरतपाल सैनी, सेठपाल सेठी, रमेश ठाकुर, अमित वत्स, दिनेश गिरी, जयभगवान शर्मा, हरपाल शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, कपिल पाल, नीरज त्यागी, पंकज गौतम, सुरेश शर्मा व श्यामलाल आदि मौजूद रहे।