मुज़फ्फरनगर-नगर पालिका परिषद में चार चक्र तक बीजेपी की मीनाक्षी स्वरुप 8350 वोट से आगे हो गई है। मीनाक्षी को 67611 और लवली शर्मा को 59261 वोट मिली है। एएमआईएम की छोटी चुनाव चिन्ह पतंग 8979 वोट लेकर तीसरे स्थान पर आ गयी है। बसपा की रौशन जहाँ को 7218 और कांग्रेस की बिलकिस को 3221 वोट मिली है।

पहले चक्र में बीजेपी को 17299 ,एसपी को 15579 और बसपा को 2089 वोट मिली है।कांग्रेस की बिलकिस को 897, छोटी को 2089 और निर्दलीय शमा को 557 ओर नोटा को 247 वोट मिली थी !

तीसरे चक्र तक मीनाक्षी को 51543, लवली शर्मा को 44312 वोट मिली है। अभी तक 7231 वोट से आगे हो गयी है। तीसरे चक्र तक पतंग 6542 वोट ले चुकी है। हठी 5434 और पंजा 2364 पर अटक गया है। नोटा पर भी 744 वोट गयी है।

महमूद नगर के मौहम्मद अली जोहर स्कूल में मुस्लिम बूथ पर बीजेपी को 140 और सपा को 111 वोट मिली है।

शहर के वार्ड एक से बीजेपी की राजेश देवी 315 वोट लेकर सबसे आगे चल रही है। वार्ड दो से समाजवादी पार्टी की बबली आगे चल रही है। वार्ड 49 से बीजेपी के मनोज वर्मा 1600 वोट से जीत गए है। वार्ड 33 से विकल्प जैन 250 वोट से आगे है।

वार्ड 13 में बीजेपी के अनुराग को 417 और कांग्रेस की कल्याणी को 272 वोट मिली है।

वार्ड 14 से राखी पंवार को 1587 और संगीता त्यागी को 1085 वोट मिली है। राखी पंवार 680 वोट से जीत गई है।

वार्ड 15 में कैलाशो आगे है। कैलाशो को 506 और बीजेपी की अंजना शर्मा को 369 वोट मिली है।

वार्ड 17 में अक्षय काकरान 297,प्रशांत 286 प्रमोद 258 में कड़ा मुकाबला है।

वार्ड 18 में बीजेपी की ममता बालियान 1061 वोट से जीत गई है ।

भाजपा के हनी पाल चुनाव जीत गए है। पूजा पाल भी चुनाव जीत गई है

वार्ड 50 से वसीम को 150 और नौशाद खान को 142 वोट मिली है। खालापार के वार्ड 51 में इजहार खान को 131 और अब्दुल सत्तार को 120 वोट मिली है। वार्ड 52 से सपा की नबाब जहाँ आगे चल रही है।वार्ड 53 से निर्दलीय जीशान सिद्दीकी आगे है। वार्ड 54 में सपा के शहजाद आगे है।वार्ड 11 से प्रशांत बालियान चुनाव जीत गया है।

वार्ड 26 से देवेश कौशिक चुनाव जीत गए है। वार्ड 6 से ऋतु त्यागी चुनाव जीत गई है।

वार्ड 47 से किन्तु 60 वोट से आगे है।वार्ड 42 से पूर्व सभासद स्वर्गीय वीरेंद्र मुन्ना का पुत्र शिवम् 1300 वोट से चुनाव जीत गया है। वार्ड 36 से रजनी गोयल जीत गई है। गाँधी कॉलोनी वार्ड 37 से निर्दलीय अमित पटपटिया 367 वोट से चुनाव जीत गए है। रामपुरी वार्ड 21 से रजत धीमान बीजेपी, वार्ड 19 से योगेश मित्तल 734 वोट से जीत गए है। द्वारकापुरी वार्ड 16 से प्रियांक गुप्ता चुनाव जीत गए है।वार्ड 24 से बीजेपी के सतीश कुकरेजा चुनाव जीत गए है। वार्ड 10 से महिका गुप्ता चुनाव जीत गयी है। कृष्णापुरी से राजीव शर्मा और आंनदपुरी से बिजेंद्र पाल की पत्नी कुसुम पाल चुनाव जीत गई है।

बुढ़ाना में समाजवादी पार्टी की उमा त्यागी चुनाव जीत गई है। बुढ़ाना में बीजेपी को पहले राउंड में 3077 और दूसरे में 2918 और सपा को पहले में 2149 और 2601 वोट मिली है।बीजेपी की बाला त्यागी 1249 वोट से आगे है। बुढ़ाना में तीसरे राउंड में बीजेपी की लीड घटी है। उमा त्यागी ने 2600 और बाला ने 1740 वोट ली है , चार चक्र के बाद सपा की उमा त्यागी 511 वोट से आगे हो गयी थी। वे 405 वोट से चुनाव जीती है।

बुढ़ाना के वार्ड 4 से टीटू त्यागी 427 वोट से जीत गए है।

शाहपुर में आप के हाजी अकरम जीत गए है। उन्होंने प्रमेश सैनी को 1952 वोट से हरा दिया है।

शाहपुर के वार्ड एक से सतीश पाल और वार्ड 6 से विशाल गर्ग जीत गए है।

जानसठ में रालोद के आबिद हुसैन आगे हो गए है। उन्हें 3213 और बीजेपी के प्रवेंद्र भड़ाना को 2377 वोट मिली है। बसपा के शाह नज़र 538 , निर्दलीय रजनीश सैनी को 1191 वोट मिली है।

मीरापुर में जमील मलिक आगे है। जमील अहमद को 2089,बीजेपी के नवीन कुमार को 1675 वोट मिली है।

मीरापुर के वार्ड 3 कबूलपुरा से शिवकुमार शर्मा जीते।वार्ड 10 से असलम निर्दलीय जीते। वार्ड 6 से बीजेपी की नाज़ली खैर जीती।वार्ड एक से निर्दलीय राधा जीती।

खतौली में रालोद के शाहनवाज लालू आगे है। लालू को 12885 वोट मिली है। बसपा के इजहार को 2963 और बीजेपी के उमेश कुमार को 4471 वोट मिली है।

पुरकाजी में ज़हीर फारुकी आगे है। ज़हीर को 940 और बीजेपी के भारत भूषण खुल्लर को 880 वोट मिली है। नसीम मियां को 432 तारिक मुस्तफा को 83 बसारत खां को ६४३ और राशिद को 309 वोट मिली है।

सिसौली में निर्दलीय सुभाषिनी पत्नी सुरेंद्र छतरी चुनाव जीत गई है। चार चक्र तक सुभाषिनी को 2323,आरती बालियान को 2165,रालोद की नीरज देवी को 1473 बीजेपी की ममता को 491 वोट मिली है।

भोकरहेड़ी के वार्ड एक से निर्दलीय सुदेश पाल चुनाव जीत गए है।

चरथावल में इस्लाम 4483,सुधीर सिंघल 3927, सतेंद्र त्यागी 3265 और बीजेपी के अजय वर्मा केवल 76 वोट मिली है।यहाँ मौहम्मद इस्लाम चुनाव जीत गए है।