मुजफ्फरनगर। आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना 11वें दिन भी चौ उधम सिंह मंत्री के नेतृत्व में जारी रहा।
आज धरने पर क्रांति सेना की महिला जिलाध्यक्ष पुनम चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने समर्थन देते हुए कहा कि महिला ही असली किसान है। खेत में खाना पहुचाने से लेकर पशुपालन तक सारी जिम्मेदारी महिला किसान ही संभालती है। हमारा संगठन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा।
प्रीति ठाकुर ने कहा कि महिलाएं ही घर में बीज का संरक्षण और पशुपालन करती है। महिलाओं के बिना खेती की कल्पना संभव नहीं है। हम इस आंदोलन को समर्थन ही नही पूरी शक्ति के साथ मजबूत करेगे। हर दिन महिलाओं की उपस्थिति रहेगी।
भारतीय किसान यूनियन क्रांति सेना के डॉक्टर अरशद ने भी आदेश सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन अलग हो सकता है लेकिन मुद्दा एक है हम किसानों के साथ है।