नई दिल्ली। एलजी वीके सक्सेना ने आज शाम को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Resignation LIVE) को मिलने का समय दिया। अब दिल्ली का अगला कप्तान कौन होगा। यह अब से थोड़ी दे में पता चल जाएगा। सीएम की रेस में आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और गोपाल राय जैसे कई नाम शामिल हैं।
Arvind Kejriwal Resignation LIVE: आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM
आतिशी (Atishi) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आप विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगी।
Arvind Kejriwal Resignation LIVE: तो आतिशी होंगी दिल्ली की अगली सीएम?
दिल्ली का नया सीएम कौन होगा? पार्टी मीटिंग में यह लगभग तय हो गया है। ज्यादातर ने आतिशी के नाम का सुझाव दिया है। हालांकि आखिरी फैसला अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर छोड़ा गया है।
Arvind Kejriwal Resignation LIVE: 26-27 सितंबर को होगा दिल्ली विधानसभा सत्र
दिल्ली विधानसभा सत्र 26-27 सितंबर को बुलाया गया है। इस बात की पुष्टि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने की है।