प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी में ग्रामीण तैमूर (45) पुत्र इकबाल की कुछ ग्रामीणों ने गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी। कत्ल की वारदात से गांव में दहशत व्याप्त है। पुलिस मौके पर कार्रवाई में लगी है।

सीओ बुढाना विनय गौतम ने बताया कि तैमूर की जियाउल पक्ष के साथ पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके चलते यह हत्या हुई है। रात्रि 8ः30 बजे तैमूर के साथ जियाउल पक्ष की कहासुनी हुई, इसी बीच आरोपी पक्ष ने गर्दन पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पक्ष ने 2007 में तैमूर के भतीजे राशिद की भी हत्या की थी।