शासन के आदेश पर जनपद में दस निकायों के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत के द्वारा करीब 49 किलो पॉलीथिन जब्त की गई है। वहीं दुकानदारों से करीब 33 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शासन गंभीर बना हुआ है। शासन स्तर से सभी निकायों को सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए है। इस अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक के प्रति जागरूक भी करना है। वहीं रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेंड आदि स्थानों से पॉलीथिन को भी एकत्र करना है। इसके अलावा पॉलीथिन को बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। बुधवार को जनपद में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान में करीब 49 किलो पॉलीथिन जब्त की गई है। वहीं कई दुकानदारों से करीब 33 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। जिला प्रशासन के द्वारा इस विशेष अभियान की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
मुजफ्फरनगर। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर पूर्व में 29 जून से 3 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें नगर पालिका प्रशासन के द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए 26 किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए करीब 60 हजार रुपए जुर्माना वसूला है।