अकसर दिवाली के माहौल में लोगों जोरो शोरो से दान करते है। ऐसे में कुछ चीजें ऐसी होती है जिनके दान करने से दोष मिलता है। जी हां कई बार कुछ चीजों का दान करते समय व्यक्ति को उस चीज का लाभ नहीं मिल पाता बल्कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को उसका नुकसान उठाना पड़ जाता है। आइए जानते है इन चीजों के बारें में…..
झाडू- किसी भी व्यक्ति को गलती से भी झाडू का दान नहीं करे। इससे र में मौजूद पैसा खत्म होने लगता है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
फटे हुए ग्रंथ और किताबें- अकसर हम अपनी फटी और पुरानी किताबें बेच देते है या दानक कर देते है ये करना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।
तेल- अकसर तेल और शराब जैसी चीजों को लोग दान करते है लेकिन अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे आपको शनिदेव के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।
प्लास्टिक की चीजें- कभी भी प्लास्टिक से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
स्टील के बर्तन- स्टील के बर्तनों को दान करने से घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और घर की सुख-शांति चली जाती है।
बासी खाना- यदि आप बाहर खाने जाते है तो भी ध्यान रखें कि हमेशा ताजा भोजन ही दान में दें।
नुकीली चीजें- कभी भी किसी को नुकीली चीजें जैसे चाकू या कैंची आदि का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से भाग्य पर काफी बुरा असर पड़ता है।