मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्म दिवस मनाने के लिए सपाईयों में खासा जोश नजर आया। सपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करते हुए अखिलेश यादव का जन्म दिवस मनाया। जिला संगठन द्वारा कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर केक काटा गया तो वहीं नगर इकाई के कार्यकर्ता अस्पताल चौराहे पर केट काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।

गुरूवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर आज मुजफ्फरनगर के महावीर चैक पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व संचालन जिया चौधरी ने किया। गोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और 48वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

गोष्ठी के बाद केक काटकर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और अखिलेश यादव की दीर्घायु होने की कामना की। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चैराहे पर केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर सभी सपा नेताओं ने केक काटकर अपने नेता को 2022 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, राकेश शर्मा, हाजी लियाकत, महामंत्री जिया चैधरी, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, शौकत अंसारी, शमशेर मलिक, टीटू मलिक, विनय पाल, रविन्द्र गुप्ता, निधिशराज गर्ग, नासिर राणा, दीपक गम्भीर, संजीव शास्त्री, डा. इसरार अल्वी, शिवम त्यागी, आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जागरुकता रैली

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए वैक्सीनेशन का दौर तेज रफ्तार पकड़ रहा है। ऐसे में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कोरोना जागरुकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल भी इसमें शामिल हुई।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए बड़े स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। टाउनहाल से रैली का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। ये रैली शिव चौक पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने की अपील की। विजय शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दिन रात काम किया है।

अ ब राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान में सभी को वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। निःशुल्क टीकाकरण के लिए जनपद में स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में बड़ा अभियान चल रहा है। उन्होंने लोगों से इस अभियान का लाभ उठाकर वैक्सीन लगवाने की अपील की। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और संक्रमण से हमें बचाने में सहायक भी साबित हो रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के भ्रम और अफवाह पर ध्यान नहीं देने और वैक्सीनेशन कराने की अपील की। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने शहर में जैन स्थानक नई मण्डी और सि(ार्थ कालौनी में समाजसेवी संगठनों के द्वारा आयोजित किये जा रहे वैक्सीनेशन कैम्पों का शुभारम्भ किया। वहीं भोपा पुल के पास एक समाजसेवी संस्था द्वारा गरीबों की मदद के लिए चलाये गये 5 रुपये में भरपेट भोजन अभियान को भी उन्होंने शुरू करते हुए संस्था के प्रयास की सराहना की। वैक्सीनेशन जागरूकता रैली में जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री सुषमा पुंडीर, मंत्री रेणु गर्ग, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।