मुजफ्फरनगर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को सक्रियता दिखाते हुए टाउनहाल परिसर का औचक निरीक्षण किया। दोपहर बाद अचानक पहुंचे चेयरपर्सन के इस निरीक्षण ने नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मचा दिया।

निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी देखकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौके पर ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा, “जब मुख्यालय टाउनहाल ही सफाई के मामले में इतनी बदहाल स्थिति में है, तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था कैसी होगी, यह समझा जा सकता है।” मीनाक्षी स्वरूप ने साफ तौर पर कहा कि सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तुरंत सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए और लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। चेयरपर्सन ने घोषणा की कि वे जल्द ही हर वार्ड का दौरा करेंगी और जनता से सीधे मिलकर सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं की जानकारी लेंगी। उन्होंने कहा, “शहरवासियों की शिकायतें प्राथमिकता पर सुनी जाएंगी और उन्हें तुरंत हल किया जाएगा।” प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया जाएगा। सफाई के साथ-साथ अन्य सुविधाओं, जैसे जलापूर्ति और कूड़ा प्रबंधन, पर जनता से सीधे राय ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही पाई गई, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए ऐसा सक्रिय रवैया जरूरी है। शहर के कई इलाकों में गंदगी और कचरे की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मीनाक्षी स्वरूप के इस निरीक्षण से उम्मीद जगी है कि नगर पालिका की व्यवस्थाओं में सुधार होगा।

नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शुक्रवार को टाउनहाल पहुंचीं और विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। चेयरपर्सन ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।

चेयरपर्सन टैक्स विभाग भी पहुंचीं, जहां उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को समय पर बिल उपलब्ध कराएं। बकाया राजस्व वसूली सुनिश्चित करें और डिफॉल्टरों से समय पर भुगतान कराएं।

शहर में कूड़ा निस्तारण का जिम्मा संभाल रही एमआईटूसी कंपनी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए चेयरपर्सन ने शिकायत निस्तारण व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। शिकायत रजिस्टर चेक करने पर कुल केवल आठ शिकायतें दर्ज पाई गईं, जिनका कोई समाधान नहीं हुआ था।उन्होंने कहा, “मुझे और सभासदों को दिनभर में सफाई से संबंधित सैकड़ों शिकायतें मिलती हैं। कंट्रोल रूम में सिर्फ आठ शिकायतें दर्ज होने का मतलब है कि कंपनी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।” कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली में सुधार करें। जनता के बीच कंट्रोल रूम की जानकारी के प्रचार-प्रसार पर जोर दें। मंडी क्षेत्र में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित करें।

चेयरपर्सन ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि कई आवेदन लंबे समय से लंबित पड़े हैं। निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का समय पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा, “लोगों को धक्के खाने पर मजबूर करने वाली नकारात्मक कार्यप्रणाली को तुरंत बंद किया जाए।” निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन ने कार्यालय में मौजूद लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। दाखिल-खारिज और अन्य लंबित मामलों में तेजी से निस्तारण के आदेश दिए। लोगों से पूछा कि क्या किसी काम के लिए पालिका में रिश्वत मांगी जा रही है। चेयरपर्सन ने कहा कि नगर पालिका के सभी विभागों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा, “जनता को सुविधा देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को टाउनहाल का निरीक्षण करते हुए शहर की सफाई और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टाउनहाल परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यालय के साथ-साथ पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए।

निरीक्षण के बाद चेयरपर्सन ने कहा, “मुख्यालय में ही गंदगी होना अस्वीकार्य है। यह लापरवाही शहर के हर कोने की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाती है।” उन्होंने ईओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को शहर के सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए।साथ ही चेतावनी दी कि जहां भी कर्मचारियों या अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीनाक्षी स्वरूप ने घोषणा की कि वे जल्द ही शहर के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण करेंगी। जनता से सीधे मिलकर सफाई और अन्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेंगी। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि जनहित के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो। विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से अंजाम दिया जाएगा।”

चेयरपर्सन ने शहरवासियों से अपील की कि वे नगर पालिका के प्रयासों में सहयोग करें। उन्होंने कहा, “शहर सभी का है, और इसे साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा।” जनता को भी जागरूक करने और प्रशासन के प्रयासों को समर्थन देने पर जोर दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ निरीक्षण में सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, सभासद पति विकल्प जैन और राहुल पंवार मौजूद रहे। इसके अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने भी निरीक्षण के दौरान उनका साथ दिया। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका का प्राथमिक उद्देश्य विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के अंजाम देना है।उन्होंने कहा, “हम शहर के हित में अपने संकल्प को पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे।”