मुजफ्फरनगर। खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवती के साथ एक मार्च को शादी की थी। दुल्हन विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे। दोनों भाई-बहन सुबह के समय घर में नहीं मिले थे। पुलिस ने छह मई को दुल्हन समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से ही दुल्हन जिला कारागार में बंद है। शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। दुल्हन बनकर ठगी करने वाली युवती एचआईवी पॉजिटिव मिली थी।
तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवती के साथ एक मार्च को शादी की थी। दुल्हन विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे। दोनों भाई-बहन सुबह के समय घर में नहीं मिले थे। घर में रखे जेवर व नगदी, मोबाइल व सामान गायब था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने छह मई को दुल्हन समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से ही दुल्हन जिला कारागार में बंद है। पिछले दिनों दुल्हन ने तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन से एचआईवी जांच कराने की बात कही। इस पर जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकली। सीओ फुगान एसपी उपाध्याय ने बताया कि शादी के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।