मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि जगदीप धनखड़ किसान परिवार से हैं। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वह अच्छे व्यक्ति हैं। उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना किसानों के लिए भी सम्मान की बात है।
नरेश टिकैत ने सिसौली स्थित अपने आवास पर बातचीत में कहा कि यह अच्छी बात है कि देश के होने वाले उपराष्ट्रपति किसान परिवार से हैं। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वह अच्छे व्यक्ति हैं। कहा कि किसानों के लिए भी सम्मान की बात है। किसान परिवार में पैदा होने वाला व्यक्ति देश के इतने ऊंचे पद पर यदि बैठता है तो सभी लोगों को खुशी होती है। हम स्वयं इससे बेहद खुश और गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। देश के इतने सर्वोच्च पद को किसी राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।