मुजफ्फरनगर। मुंबई डांस स्पोर्ट्स एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के महासचिव रजनी कांत ठाकुर द्वारा आयोजित नेशनल चैंपियनशिप जीतकर श्री राधा माधव संगीत कला केंद्र पर मुंबई से लौटे गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्रीराम कॉलेज में जेएमसी विभागाध्यक्ष रवि गौतम व उनकी पत्नी मेनका गौतम, भाजपा नेता सुनील ग्रोवर, मुकुल दुआ केंद्र संचालिका विनीता गोयल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गोल्ड मेडलिस्ट शुभ त्यागी, सौम्या मित्तल, सुमेधा त्यागी, सृष्टि मित्तल, अर्णिमा कौशिक, अवनी कौशिक, मिष्ठी गुप्ता, अवनी शर्मा, आव्या, आकांक्षा सैनी, मानसी गुप्ता, मुकुल दुआ ने प्रस्तुति देकर प्रोग्राम को सफल बनाया।

मेनका गौतम ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को संगीत, गायन, नृत्य विधा जरूर सिखाएं। रवि गौतम ने कहा कि जीवन में खेल एवं संगीत अहम भूमिका निभाते हैं। मौके पर अमित गुप्ता, रणवीर त्यागी, ओमश्री त्यागी, जय कुमार, सविता त्यागी, पारुल त्यागी, रजनीश त्यागी, अपर्णा मौजूद रहे।