मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव सोंटा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों के हित सुरक्षित हैं। किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगामी सीजन के लिए गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग करेगा।
शनिवार शाम गांव सोंटा में पहुंच कर भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने किसानों की समस्याएं सुनीं तथा भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 72 घंटे में फूंके ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं तथा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 रुपये प्रति किसान डाले जा रहे हैं।
किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर अनुदान भी दिया जा रहा है। सभा को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार सहरावत, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, कार्यक्रम संयोजक प्रभात राठी ,मंडल अध्यक्ष मनोज राठी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, रूपेंद्र सैनी, वीरेंद्र सिंह, अमित कसाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल अमित जैन, अजय बराला, सतेंद्र तूगाना, संजय त्यागी, तेजा गुर्जर आदि ने संबोधित किया।