नई दिल्ली। देश में वैक्सीन की मांग और सप्लाई में काफी अंतर देखा जा रहा है। इसकी वजह से कई टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है। हालात यह है कि वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके लोगों को दूसरी डोज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

टीकाकरण की दर लगातार घटती जा रही है। पूरा देश इस इस वक्त वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। कई राज्यों में तो टीके की कमी के कारण टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ा है। मुंबई-दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा समेत कई राज्यों में टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है।

दो महीने पहले जिस रफ्तार से टीकाकरण अभियान चल रहा था, वह सुस्त पड़ा हुआ है।  पिछले सात दिन में  इसमें जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। जानिए क्या हैं ताजा हालात ओर कौन है इस संकट के लिए जिम्मेदार, नीचे क्लिक कर अगले पेज पर जाएं ओर पढें पूरी खबर