मुजफ्फरनगर। कस्बे में राजमार्ग पर स्थित सूलीवाला तालाब के पास सांय को एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर कोतवाल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान का प्रयास कराया गया। लेकिन सफलता नही मिली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के प्रयास में जुटी है। महिला का शव राजमार्ग पर सूलीवाला तालाब के सौन्दर्यकरण स्थल में कैसे पहुंचा इसकी जांच कर रही है। कोतवाल ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि महिला की आयु लगभग तीस वर्ष है। उसकी पहचान का प्रयास कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। पुलिस मृत महिला के प्रकरण में जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जायेगी।