मुजफ्फरनगर. चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने बिना पुलिस को सूचना दिये गुपचुप शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हांलाकि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी निवासी 35 वर्षीय संजीव पुत्र राजपाल का शव शनिवार को गांव गुनियाजुड्‌डी मार्ग पर स्थित एक ट्यूबवेल के निकट जामुन के पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्वजन मौके पर पहुंचे और संजीव का शव फांसी से उतारकर घर ले गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिये बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजीव के 7 बेटियां हैं। दो बेटी जुड़वा पैदा हुई थी। मृतक मजदूरी करता था। आर्थिक तंगी के चलते घर में क्लेश रहता था।

सूत्रो की माने तो संजीव ने खुदकुशी करने जैसा निर्णय गृहक्लेश के चलते लिया। स्वजन इस मामले में कुछ भी बोलने काे तैयार नहीं है। हांलाकि पुलिस को किसी ने मामले की शिकायत नहीं की है, बावजूद अपने स्तर पर पुलिस जांच कर रही है।