मुजफ्फरनगर। जनपद की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में शुमार तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर के पति अर्जुन तोमर का आज दोपहर निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाते ही लोगां में शोक की लहर दौड गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर के पति अर्जुन तोमर को आज दोपहर अचानक दिल का दौरा पडा, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। अर्जुन तोमर की मौत का समाचार पाते ही लोगां में शोक की लहर दौड गई। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए आम जन के साथ-साथ जिले की राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची।
दैनिक अमरीश समाचार बुलेटिन तथा एएसबी न्यूज इंडिया परिवार उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने ओर शोक संतृप्त परिजनों को यह असीम दुख सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करता है।