मुजफ्फरनगर. शहर में किसी सुरक्षित स्थान पर महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापना की मांग की गई। डीएम कार्यालय के सामने महर्षि कश्याप एकता क्रांति मिशन के तहत प्रदर्शन करते हुए मूर्ति स्थापना के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका गया। नारेबाजी करते हुए मिशन सदस्याे ने हर हाल में महर्षि कश्यप की मूर्ति शहर में स्थापित कराने की मांग की।
कश्यप एकता क्रांति मिशन से जुड़े लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वहां डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन कार्यकर्ताओं ने दिये गए ज्ञापन में कहा कि शहर के अलग अलग स्थानों पर देश के विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि भोपा अड्डा के समीप भगवान विश्वकर्मा, अस्पताल तिराहा पर अहिल्याबाई होल्कर, एमएम इंटर कालेज के समीप मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थापित की गई। उन्होने कहा कि काफी दिनों से कश्यप समाज के श्रद्धेय महर्षि कश्यप की प्रतिमा शहर में किसी स्थापन पर स्थापित कराने की मांग की जा रही है। बावजूद जिला प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
मांग की जा रही है कि महर्षि कश्यप की प्रतिमा या तो ईदगाह तिराहा, रामपुर तिराहा, कूकड़ी चौराहा या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित कराने की अनुमति प्रदान की जाए। बावजूद समाज की श्रद्धा का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा। इस मामले में डीएम को दिये गए ज्ञापन के माध्यम से कश्यप समाज के लोगों ने प्रतिमा स्थापना की अनुमति प्रदान करने की मांग की। देवेन्द्र कश्यप, प्रदीप कुमार, अंकित कश्यप, अभिषेक, आनंद कश्यप, नवीन कश्यप आदि शामिल रहे।