डेंगू के डंक ने ली एक और जान डेंगू के डंक ने एक और जान ले ली। ग्रामीण बीते आठ दिनों से बुखार से पीड़ित था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो…

डेंगू के डंक ने एक और जान ले ली। ग्रामीण बीते आठ दिनों से बुखार से पीड़ित था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

गांव जौनेर निवासी हेतराम मौर्य को आठ दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उनका बरेली के कई अस्पतालों में इलाज कराया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। कस्बा मीरगंज, बलूपुरा, नगरिया सादात, सिंधौली आदि में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। भाजपा नेता ओमपाल गंगवार डेंगू के संदिग्ध मरीज थे। व्यापारी हरिओम गुप्ता पांच दिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद गत दिनों घर लौटे हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार को पांच मरीज एनएस-वन पॉजिटिव मिले हैं।