दिल्ली। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार लग जाने के बाद जिंदगी भर साथ रहती है। इस बीमारी से शरीर के सभी अंगों पर बुरा असर पड़ता है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से होती है। वहीं, अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन न निकलने के चलते यह बीमारी गंभीर रूप अख्तियार कर लेती है। लापरवाही बरतने पर कई अन्य बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डायबिटीज के मरीजों को डाइट में केवल उन चीजों को शामिल करनी चाहिए, जिनके सेवन से शुगर स्तर न बढ़ें। इसके लिए संतुलित आहार का सेवन करें। वहीं, डाइट में शुगर फ्री ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें।

आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप हाई इंटेंशन एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं, तो लाइट एक्सरसाइज कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो वॉकिंग और ब्रिस्क वॉकिंग जरूर करें। एक्सरसाइज करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इससे शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है।

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके लिए धूम्रपान बिल्कुल न करें। शुगर कंट्रोल करने के लिए धूम्रपान से दूरी बनाएं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो तंबाकू के सेवन से कैंसर रोग का भी खतरा बढ़ जाता है।

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लें। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। इससे शरीर के सभी अंग सही से काम करने लगते हैं। अच्छी नींद लेने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में आराम मिलता है।