मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटनंगला में शुक्रवार देर रात शराब पीकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने पर पथराव हो गया। मौके पर आयी पुलिस ने लाठियां फटकराते हुए मामले को शांत किया। पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी। हालांकि शनिवार शाम गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

गांव जटनंगला में शुक्रवार देर शाम शराब पीकर दो युवक आपस में भिड गए। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढने पर पथराव शुरु हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए दोनों पक्षों को शांत किया। पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। शुरु में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी थी। शनिवार शाम दोनों पक्षों के बीच गांव के कुछ लोगों ने समझौता करा दिया।