मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव संभलहेड़ा में दो महिलाओं में विवाद हो गया। धक्का देने पर एक महिला घायल हो गई । परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
संभलहेड़ा निवासी महिला शबाना के घर के पास ही खाली प्लाट है। शुक्रवार को प्लाट में पड़ोसी महिला जाडो पत्नी हनीफ ने अपनी बकरी बांध दी थी। इस बात को लेकर दोनों महिलाओं में कहासुनी हो गई। मगर, मामला शांत करा दिया गया। शनिवार देर शाम जाडो का नल खराब हो गया। तब वह पड़ोसी शबाना के घर पानी लेने चली गई। दोनों फिर से कहासुनी होने लगी। इस दौरान शबाना ने जाडो को धक्का दे दिया। वह गिर कर घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना देने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रवेंद्र कुमार सिंह का कहना हैं कि अभी तहरीर नहीं आई हैं।
मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र के तुल्हेड़ी निवासी 34 वर्षीय अनुज तीन दिन पूर्व बुआ से मिलने पीनना गांव गया था। देर शाम वापस लौटते समय वह सरवट फाटक पार करने लगा। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।