चरथावल। केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि कार्यकर्ता जातिवाद में न बंटे। कुछ लोग उन्हें जातियों में बांटने का कुत्सित प्रयास कर रहे है।हमें एकता के साथ देश को मजबूत और शाक्तिशाली बनाने में सहयोग करना है।
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन कस्बे में एक फार्म हाउस में आयोजित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा लोगों को जातिवाद में बांटने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल की योजनाओं और उपलब्धियों को बताते हुए लोगों तक पहुंचाने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है।जैसे रक्षा, गरीब ,मजदूर,किसान और युवाओं को स्टार्टप इण्डिया मुद्रा लोन जैसी योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार दिलाने में ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रत्येक क्षेत्र में काफी असर देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता ही पार्टी की रीड होती हैऔर उन्हीं की ताकत से हमें देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिये आगामी लोकसभा का चुनाव जीतना लाजमी है।
थानाभवन मुजफ्फरनगर चौडी करण का पैसा मंजूर हो गया शीघ्र की इस कार्य चालू करा दिया जायेगा।जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाकर उसके लाभ को लोगों को बतायें,तभी सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का जनता को सही लाभ मिल सकेगा।भाजपा नेता पुरुषोत्तम ने कहा सुशासन के नाम पर वोट देने की अपील की गयी है।उन्होंने कहा किपार्टी के एक एक कार्यकर्त्ता को अपनी जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। क्योंकि इस प्रदेश से सबसे ज्यादा सांसद चुनकर लोकसभामें भेजने का सभी कार्यकर्त्ताओं का दायित्व बनता है।वहीं पार्टी के एक एक कार्यकर्त्ता को अपनीबात रखने का पूर्ण अधिकार है। बेझिझक होकर कार्यकर्त्ता अपनी बात रखेगे।पार्टी एक परिवार है और परिवार में छोटी मोटी बाते होना एक आम बात है।ऐसी बातों को घर में बैठकर सुलझा लिया जाता है। प्रत्येक बूथ पर भाजपा मजबूत रहे यहीं सभी कार्यकर्त्ताओं की कोशिश रहनी चाहिए। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर,विपिन त्यागी, मनीष गर्ग,अमित रावल,तरुण कुमार,रविन्द्र कुमार,मिथुन त्यागी, रविकांत त्यागी आदि लोग उपस्थित थे।