बुढ़ाना। कांधला मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर विज्ञाना गांव के पास गोकशी के इरादे से घूम रहे दो गोकशों को घेर लिया। गोकशों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ होने पर एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा आरोपी भाग निकला, लेकिन कांबिंग के दौरान पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायल गोकश मीरापुर थाने के गांव संभलहेड़ा निवासी इकबाल पुत्र सईद है। उसका साथी रसूलपुर दभेड़ी निवासी दिलशाद पुत्र इरशाद है। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे बरामद हुए हैं। घायल इकबाल हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, उसके खिलाफ विभिन्न थानाें में 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।