बागपत। गांव में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद युवक दोबारा घर में घुस गया। इस मामले में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले गांव के ही एक युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोप लगाया कि उसके बाहर जाने पर युवक फिर से उसके घर में घुस गया और दोबारा दुष्कर्म किया।
आरोप लगाया कि उसकी छोटे बेटे के आने पर आरोपी मोहित वहां से भाग गया। इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहित उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर न्यायालय कर लिया गया, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।