नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी से दिल्ली आ रहे किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राकेश टिकैत ने ट्वीट कर के यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि ‘सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा।’
बताया जा रहा है कि राकेश टिकैत अपने कुछ समर्थको के साथ दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने मना कर दिया जिसके बाद टिकैत समर्थक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद दिल्ली पुलिस सभी को मधु विहार पुलिस एसीपी दफ्तर लेकर गई है।
अभी-अभीः किसान नेता राकेश टिकैत गिरफ्तार!, भाकियू ने की बडे आंदोलन की तैयारी @RakeshTikaitBKU @OfficialBKU @Kisanektamorcha @DelhiPolice #rakeshtikait #FarmersProtest pic.twitter.com/vu3qjsonzK
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) August 21, 2022
एक वीडियो संदेश में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि क्या दिल्ली में किसानों का प्रवेश बैन है? उन्होंने कहा कि क्या कोई हरा गमछा और चद्दर ओढ़ कर दिल्ली में जा नहीं सकता? राकेश टिकैत ने वीडियो संदेश में बताया है कि वो जंतर-मंतर में हो रहे आंदोलन में जा रहे थे। वहां बेरोजगारी पर आंदोलन चल रहा था। राकेश टिकैत आगे कहते हैं कि वो कोई भी पॉलिटिकल आंदोलन नहीं है और ना ही मेरे बैनर में हो रहा है।
सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी।
यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा।#ना रुकेंगे #ना थकेंगे #ना झुकेंगे।@CPDelhi@ani@PTI_News pic.twitter.com/gw4WnFkZHM— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) August 21, 2022
भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग के अध्यक्ष तथा राकेश टिकैत के भतीजे गौरव टिकैत ने उनकी गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि की। भाकियू अब थानों के घेराव की योजना बना रही है। गौरव टिकैत ने कहा कि वह अभी बागपत हैं ओर सिसौली वापस लौट रहे हैं। वहीं आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।