शामली। जनपद के कस्बा झिंझाना के पास दो मासूम बच्चों की डेड बॉडी और एक व्यक्ति का फांसी पर लटका शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव के लोगों ने पानी के ट्यूबवेल पर दो मासूम बच्चों की डेड बॉडी पड़ी देखी। ट्यूबवेल के पास बने कमरे में एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटक रहा था। गांव के लोगों ने मृतक की पहचान कूड़ाना के रहने वाले सवित कुमार के रूप में की है।

गांव वालों ने बताया कि शादी के बाद से ही सवित बहुत परेशान रहता था। 6 दिन पहले ही उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद वो अपने दो बच्चों ( लक्ष्मी और लक्ष्य ) को लेकर घर से निकल गया था। उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी।

2 दिन पहले ही सवित के छोटे भाई रविन्द्र कुमार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन सवित का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। रविन्द्र ने बताया कि सवित की पत्नी को उसकी और बच्चों की मौत की जानकारी दे दी गई है, लेकिन वो अभी तक नहीं आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सचिव के माता-पिता और अन्य परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं।

शामली के झिंझाना क्षेत्र में एक युवक ने दो बच्चों को फांसी देकर मौत के गले लगा लिया। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आज यह कदम उठाया है। कुड़ाना निवासी सवित पुत्र रामकिशन का पिछले दिनों से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इस दौरान सवित अपने दो बच्चों (एक बेटा-एक बेटी) को लेकर वह घर से चला गया। इसके बाद झिंझाना क्षेत्र में जाकर पहले दोनों बच्चों को फांसी लगा दी। उनकी मौत के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच तो मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि 29 नवंबर को भाई रात में अपने दोनों बच्चे पुत्र लक्ष्य आठ वर्ष तथा पुत्री लक्षी पांच को घर से लेकर चला गया था। वह अपनी पत्नी के साथ दूसरे मकान पर रहता था। मुकेश ने कोतवाली में भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी है। पत्नी के साथ विवाद के बारे में उनके भाई को भी कोई जानकारी नहीं है। उसकी पत्नी पेरिस 30 दिसंबर मायके छपरौली चली गई थी। 2013 में सवित की शादी पेरिस से हुई थी।