मुजफ्फरनगर। शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित कच्ची सड़क पर आज सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई, जिसके कारण वहां खड़ी एक बाइक तथा हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना में फैक्ट्री के 2 कर्मचारी भी झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कच्ची सड़क पर स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में आज सुबह करीब 5:00 बजे लोगों ने धुआं उठता देखा। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी।
मुजफ्फरनगर में नमकीन फैक्ट्री में लगी आग, हजारों की संपत्ति स्वाहा, बाइक भी जलकर राख #muzaffanagar #muzaffarnagarnews pic.twitter.com/O5DD48Fsml
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) February 23, 2023
सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से फैक्ट्री में ऊपर के कमरे में सो रहे बुढ़ाना निवासी दो कर्मचारी अर्जुन तथा सोनू झुलस गए। आग से फैक्ट्री में खड़ी एक बाइक तथा हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।