भोपा.मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित कासमपुरा चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में पांच व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को भोपा सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। जहां से गम्भीर रूप से घायल तीन घायलों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम कासमपुरा निवासी बलदेव सिंह खेत से कार्य करने के बाद बाईक द्वारा घर लौट रहे थे। तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे बाईक सवारों ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी। इसी दौरान सडक किनारे खडी दो महिलाएं 42 वर्षीय फरजाना व 40 वर्षीय जुलफाना भी बाईकों की चपेट में आकर घायल हो गयी। दूसरे बाईक सवार बेलडा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रांजलए 25 वर्षीय गुड्डू को भी चोटें आई। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। गम्भीर रूप से घायल बलदेव सिंहए फरजाना व जुलफाना को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। दोनों महिलाएं मुजफ्फरनगर से दवाई देकर गांव लौट रही थी तथा चौराहे पर घर जाने के लिए ई रिक्शा की प्रतीक्षा में खडी थी। वहीं प्रांजल व गुड्डू मुजफ्फरनगर से अपने गांव बेलडा लौट रहे थे।