मुजफ्फरनगर। सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को बसपा आर्थिक दिवस के रूप में मनाएगा। पश्चिम के प्रभारी सुरेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। सूबे को आर्थिक शक्ति के तौर पर बसपा ने ही स्थापित किया था।

महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर  कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया। सहारनपुर मंडल प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि बसपा सरकार में प्रत्येक वर्ग का लाभ हुआ। प्रदेश ने आर्थिक विकास किया। किसानों को पर्याप्त गन्ना मूल्य दिया गया। हर बार गन्ने के दाम बढ़ा गए। मजदूरों और महिलाओं के हितों की रक्षा की गई। कार्यकर्ता लोकसभा चुना की तैयारी में जुट जाएं। मजबूत प्रत्याशियों के साथ मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।