शामली। जनपद में हो रहे धडाधड खनन में अहम भूमिका निभाने वाले मुख्य शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक पूरा गिरोह खनन से जुडे अफसरों को आरटीओ तथा अन्य अधिकारियों की लोकेशन उपलब्ध कराता था। पुलिस ने अनुसार इस मामले में 91 ओर लोगां पर कार्यवाही की तलवार लटक रही है।

थाना कैराना पुलिस द्वारा आरटीओ व अन्य अधिकारियों की लोकेशन उपलब्ध करने के मामले में मुख्य अभियुक्त वसीम पुत्र रईस निवासी ग्राम टिटौली थाना आदर्श मंडी शामली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल व कार बरामद किया गया है।

इस पूरे मामले से जुडे कुल 92 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के अतिरिक्त 91 अभियुक्तगणो में जनपद मुजफ्फरनगर के 36, जनपद बागपत के 20, जनपद गाजियाबाद के 09, जनपद शामली के 04, जनपद सहारनपुर के 04, जनपद मेरठ के 02, जनपद हापुड के 01, हरियाणा राज्य के 03, दिल्ली के 06’, पंजाब, कर्नाटक व उत्तराखण्ड के 01-01 है तथा अन्य 03 अभियुक्तगणो के निवास स्थान के सबंध में जानकारी की जा रही है।

इसके अतिरिक्त अभियुक्तगणों के चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त करने हेतु सम्बन्धित जनपदों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है । अभियुक्तगणों से सम्बन्धित थानों के ग्राम अपराध रजिस्टर न0 8 में प्रविष्टि करने हेतु सम्बन्धित थानो/जनपदों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।