मुजफ्फरनगरं। भारतीय किसान यूनियन में हुई बगावत व दोफाड के बीच आज बडे किसान नेता की मौत की खबर से किसानों में शोक की लहर दौड गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की आवाज उठाने वाले गुलाम मोहम्मद जौला का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। गुलाम मोहम्मद जौला ने बाद में भारतीय किसान मजदूर मंच के नाम से नए संगठन का निर्माण किया था।