नई दिल्ली। पिछले दिनों सोने-चांदी के भाव बढ़े थे। इस दौरान सोना 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया था। लेकिन आज सोने-चांदी में गिरावट आई है। सोना लुढ़कर 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 3 जून 2024 को डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 71,476 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। सोने में सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। सोना आज सुबह गिरावट के साथ खुला है। वहीं 3 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना लुढ़कर 71,578 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार पहुंच गया है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 3 जून 2024 की डिलीवरी वाली चांदी आज 91,029 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड पहुंच गई है। डिलीवरी वाली चांदी लुढ़कर 92,949 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। डिलीवरी वाली चांदी आज 95,080 रुपये पर पहुंच गई है।

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.17 फीसदी या 4.00 डॉलर की गिरावट के साथ 2,341.80 डॉलर प्रति औंस पर हैं। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 2,321.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुके हैं।

चांदी के वैश्विक भाव में आज तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.30 फीसदी या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 30.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 30.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

सोने और चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह सप्ताह की शुरुआत में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि उसके पहले सप्ताह सोने-चांदी में गिरावट आई थी। आज भी सोने-चांदी के भाव लुढ़क गए हैं। दोनों में भारी गिरावट देखी जा रही है।