मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव कछोली कट के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दादा अशोक (55) और उनके पोते हर्ष (5) की मौत हो गई। पिकअप को पकड़ लिया गया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है।

गांव कल्लरपुर निवासी किसान अशोक कुमार (55) शनिवार को वह अपने पौते हर्ष (5) को डाॅक्टर के यहां दिखाने के लिए आ रहे थे। कछौली गांव के कट के पास पशुओं से भरी मैक्स पिकअप उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए।

गाड़ी काे छोड़ कर चालक फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल में अशोक को मृत घोषित कर दिया। हर्ष को प्राथमिक उपचार देकर मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।